उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ दो लोगों ने की मारपीट, पीड़ित की नहीं हो रही सुनवाई
Unnao, Unnao | Apr 1, 2026 मेडिकल स्टोर संचालक पर दो लोगों ने किया हमला, पैसे छीनने की भी कोशिश उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने मिलकर मेडिकल स्टोर संचालक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान पैसे छीनने की भी कोशिश की।