बहराइच: गोलागंज निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में जमीन कब्जा मामले में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे महसी तहसील क्षेत्र के थाना बौँडी क्षेत्र के गोलागंज निवासी ग्रामीणों ने अवैध तरीके से उनकी जमीनों पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे लायक राम ने बताया कि उनके साथ अन्य ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत लेकर आए हैं।