बहराइच: शिवबक्शपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवबक्शपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।