नारायणपुर: नारायणपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, इस बार लक्ष्य 4.3 लाख क्विंटल
नारायणपुर में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। जिले में 10,686 किसानों से 4.3 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। मानसून की देरी और दीपावली के कारण अभी फसल कटाई पूरी नहीं हुई है, इसलिए 11 नवंबर तक कोई भी किसान टोकन नहीं कटवा पाया है। प्रशासन ने खरीदी केंद्रों में सभी इंतजाम कर लिए हैं।