बाह: बटेश्वर मेले का समापन दंगल प्रतियोगिता के साथ हुआ, नासिर बने विजेता
बटेश्वर मेले का समापन वुधवार को दंगल के साथ हुआ। आखिरी कुश्ती में दिल्ली के नासिर ने सागर को हराकर 2 लाख 51 हजार रुपये का इनाम जीता। 1 लाख की कुश्ती नेपाल के देवा थापा ने हिमाचल के नवीन को हराकर जीती। यह कुश्ती दोपहर में शुरू हुई और रात्रि 9 बजे तक चली। छोटे मुकाबलों में लवकुश मुरैना, मनोज फिरोजाबाद और अंकेश समेत कई पहलवान विजयी रहे।