प्रतापगढ़: थाना अंतू पुलिस ने रामदेव रायचंद्रपुर मंदिर के पास अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अंतू पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त जितेंद्र सरोज निवासी दांदूपुरन सिंह को पूरे रामदेव रायचन्दपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने शनिवार शाम 5 बजे बताया की अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक रविंद्र यादव व उनकी टीम ने की।