लालगंज: गंगहरा कलां में चल रही शिवशक्ति महायज्ञ में स्वामी जी ने कहा- शिव स्मरण से मिलता है सुकून, रविवार को होगा भंडारा
लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में आयोजित 9दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा के आठवें दिन शनिवार शाम 5:00 बजे तक अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में शांति और संतुलन तभी आता है। जब वह अपने कर्मों को सही दिशा देता है। और भगवान शिव का स्मरण करता है।