दतिया: सीएम हेल्पलाइन में फिर नंबर-1, कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को दी बधाई
Datia, Datia | Apr 21, 2026 कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।