बखरी: बखरी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक, अजीत कुमार प्रखंड अध्यक्ष बने
बखरी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से अजीत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश के नेता अंगद कुशवाहा एवं पार्टी के पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुशवाहा पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा मधुसूदन महतो सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल थे।