अशोक नगर: नया बस स्टैंड पर बाइक फिसलने से 26 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के नया बस स्टैंड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नागफनी गांव निवासी रामस्वरूप पुत्र राजकुमार लोधी उम्र 26 वर्ष से गुरुवार की रात 10:00 बजे अशोकनगर से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान नया बस स्टैंड पर उसकी बाइक अचानक से फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया युवक के सिर में चोटें आई हैं।