डिंडौरी: डिंडौरी के बस स्टैंड में मोबाइल चोरी को लेकर दो युवक के बीच में जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
डिंडौरी के बस स्टैंड में रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दो युवक के बीच विवाद के दौरान जमकर लात घूसे चले लोगो ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। दरअसल दो युवक के बीच मोबाइल को लेकर गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है ।