गाज़ियाबाद: DM गाजियाबाद इंद्र विक्रम सिंह ने जनपद वासियों से दीपावली पर्व को बिना पटाखों के सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की
गाजियाबाद के जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने समस्त जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जनपद वासियों से दीपावली के पर्व को पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए बिना पटाखों के सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।