गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग, फ्लैट भी आग की चपेट में आया
गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम क्षेत्र के ज्ञान खंड तृतीय में बनी ग्राउंड फ्लोर पर फुटवियर की दुकान में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। दुकान में लगी भीषण आग की चपेट में आकर एक फ्लैट में भी आग लग गई। जिसकी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने वक़्त रहते दुकान और फ्लैट मे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आस-पास की बिल्डिंग को भी खाली कराया।