प्रखंड स्थित ऐतिहासिक व प्राचीनतम भारीडीह शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना किए।