डिंडौरी जिले के दुहनिया गांव में अनियंत्रित होकर लोडिंग पिकअप वाहन अचानक पलट गया जिसके चलते चालक और परिचालक बाल बाल बचे । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 11:00 अचानक लोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं ।