चित्रकूट माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण/निरीक्षण एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण/निरीक्षण एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 05.09.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज श्री ज्योति नारायण द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस,जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरे तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।