वाराणसी में अंतर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ | 16 गोवंश बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के पास एक डीसीएम ट्रक से 16 गोवंश बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोवंश एकत्र कर बिहार ले जाकर बेचते थे। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना समेत अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
#Varanasi #VaranasiNews #LankaPolice #CowSmuggling #GoTaskari #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #LiveVNS #PoliceAction #Bihar #CowProtection #LatestNews #Banaras
Sadar, Varanasi | Jul 13, 2026