बगोदर: जीटी रोड झरी पुल के पास 2 ट्रकों की टक्कर से एक चालक घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पुल के पास शुक्रवार दो ट्रको में जोरदार टक्कर हो गई।घटना से एक ट्रक चालक केविन में फंस गये।।वही टक्कर की तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुचें।वही घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक के केविन में फंसे चालक को स्थानीय लोगो के सहयोग से कडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।