नौगावां सादात: नौगावां सादात में ट्रांसफार्मर से कीमती सामान की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र के गांव धनौरी मीर में अज्ञात चोरों ने गन्ने के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।