यमुनानगर की सामाजिक संस्था 'एक प्रयास आपके साथ' किसी परिचय की मोहताज नहीं है।यह संस्था हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मदद करने के उद्देश्य से बारहवीं कक्षा एवम् कालेज के बच्चों की हर वर्ष परीक्षा आयोजित कराती है। जो इस बार 13 सितंबर दिन रविवार को एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में सुबह 10:30 से 12:10 तक बारहवीं कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित की गई ।संस्था के विशेष सलाहकार शीशपाल चौहान एवम् अध्यक्ष आर एस शर्मा ने बताया कि जिले के 53 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के कुल 137 बच्चों ने परीक्षा हेतु फॉर्म भरे थे।रादौर ब्लॉक के 10 स्कूलों के 22, छछरौली ब्लॉक से 9 स्कूलों के 25 , सरस्वती नगर के 4 स्कूलों से 8, जगाधरी के 14 स्कूलों के 49, साढौरा से 7 स्कूलों के 16, बिलासपुर से 9 स्कूलों के 17 बच्चों ने परीक्षा हेतु फॉर्म भरे थे। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे आधार कार्ड सहित पहुँचना अनिवार्य था। सभी को आने -जाने का किराया व जल पान की व्यवस्था भी की गई थी। 137 में से 126 बच्चे अपने सपनों को साकार करने हेतु सोत्साह व स्पर्धाभाव से चयनपरीक्षा देने हर्षित मन से अपने अभिभावकों के साथ पहुँचे ।केन्द्राधीक्षक चरणजीत बत्तरा एवम् मुख्य सुपरिंटेंडेंट शीशपाल चौहान ने स्टाफ के सहयोग से विधिवत् बच्चों की परीक्षा ली ।परीक्षा के उपरांत उसी दिन उत्तरपुस्तिकाओं का अंकन कार्य भी पूरा कर लिया गया ।
एक प्रयास आपके साथ एक ट्रस्ट ही नहीं बल्कि होनहार पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का संस्था पर बहुत ट्रस्ट है, जिस पर यह संस्था हर वर्ष पूरी निष्ठा व लगन से पूरा उतरने की कोशिश करती है और होनहार छात्रों से किए सभी वायदे पूरा करके उनके उज्ज्वल भविष्य को रोशन कर एवम् अपने विजन पर पूरी निष्ठा से केन्द्रित है। संस्था के सभी सदस्य छात्र- छात्राओं के शानदार भविष्य के लिए कटिबद्ध हैं।
महासचिव कुंदन कालड़ा तथा आडिटर अनूप कोठियाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इन बच्चों को चयन की आगामी तीन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।चयन मैरिट , बारहवीं कक्षा के निर्धारित अंक व घर की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। इन बच्चों का चयन वार्षिक परीक्षा परिणाम आने पर एवम् उनके घरों की वास्तविक स्थिति की जाँच के बाद घोषित किया जाएगा । संस्था शिष्यहिताय के इस परमार्थ कार्य से आर्थिक अभाव वाले शिक्षा से वंचित योग्य बच्चों को पिछले पाँच वर्षों से लगातार निशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रही है ।चयनित बच्चे ट्रस्ट के सहयोग से अपने लक्ष्यपूर्ति में जी जान से प्रयासरत हैं ।बच्चों ,अभिभावकों और स्कूल के स्टाफ सदस्यों में संस्था से लाभान्वित होने की उत्सुकता उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही है ।परीक्षा संचालन में एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश गर्ग के सतत् सहयोग के लिए संस्था ने उनका विशेष आभार प्रकट किया ।परीक्षा संचालन में केन्द्राधीक्षक चरणजीत बत्तरा , अच्छर सिंह कैशियर , विनोद सेठी , ओ पी सैनी , नरेन्द्र गेरा ,गोपाल शर्मा , सतीश कौशिक सुखविंद्र सिंह ,वीरेन्द्र शर्मा ,बलदेव राज बत्तरा , शाम पाल शर्मा , डी आर सिंगला , खेम लाल सैनी , राजेश अत्रि आदि सदस्यों का सहयोग बहुत सराहनीय रहा ।
Ambala, Ambala | Sep 13, 2026