पटना ग्रामीण: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पप्पू यादव के आईडी से मामले की जानकारी दी गई है और तस्वीरें भी साझा की गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।