धनौरा: एनएचएम संविदा कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन, 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा को ज्ञापन भेजकर मांगों के निस्तारण की मांग की है। संघ का कहना है कि प्रदेश में करीब 1.50 लाख एनएचएम संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत हैं।