टीकमगढ़: डगराना गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
डगराना गांव में रविवार को एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक का नाम जितेंद्र अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।