रायसेन: गैस संकट से गुस्साए उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम
Raisen, Raisen | Apr 16, 2026 रायसेन शहर में घरेलू रसोई गैस की कमी को लेकर गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। सांची रोड स्थित गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए कतार में लगे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे नाराज होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्