शुक्रवार के अपराह्न बरहेट गोड्डा मुख्य सड़क स्थित कदमा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक चालक युवक, घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल। बताया गया कि 35 वर्षीय प्रमोद यादव बाइक से गोड्डा जा रहा था तभी कदमा गाँव में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, घटना में उसका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से रेफर कर दिया गया।