पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड की दर्दनाक यादें आज भी ताजा, एक ही रात में उजड़ गए थे 58 परिवारों के आशियाने
पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड की तस्वीरें आज भी उस भयावह मंजर की याद दिलाती हैं। आग इतनी भयानक थी कि 58 परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हो गए थे। घरों के साथ पुश्तैनी संपत्ति, जीवनभर की जमा पूंजी और आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए थे।
एक ही रात में कई परिवारों की पूरी दुनिया उजड़ गई। पीछे रह गईं तो सिर्फ दर्दनाक यादें और फिर से जिंदगी को संवारने का संघर्ष।
समय भले ही गुजर गया हो, लेकिन उस अग्निकांड का दर्द आज भी प्रभावित परिवारों के दिलों में जिंदा है। 🙏