कालपी: बरदौली के पास पुलिस की कुख्यात बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली व 3 बदमाशों ने किया सरेंडर
Kalpi, Jalaun | Jul 29, 2025 कालपी में बरदौली गांव के पास सोमवार की देर रात 11:30 बजे पुलिस और अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, वही 3 ने सरेंडर कर दिया, बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 तमंचा, 2 कारतूस, 2 नाजायज चाकू बरामद और पकड़े गए ट्रक से चोरी किया गया करीब 15 कुंतल सरिया बरामद किया है, बदमाश प्रदेश में चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।