कुनकुरी: पत्नी की हत्या कर कब्र में दफनाने का राज 14 दिन बाद खुला, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल
जशपुर जिले में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी 52 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और खुद को बचाने के लिए खाट से गिरने की झूठी कहानी सुना दी। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर शव दफना दिया, लेकिन मृतिका की बहन को मौत पर संदेह हुआ। 20 नवंबर को शिकायत के बाद पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमॉर्टम कर