पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को लगभग 1 जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।