मुंगावली: गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग, मुंगावली में निकली विशाल बाइक रैली
मुंगावली में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। सरकारी बगीचा से शुरू होकर रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई।