मानपुर: NH 930 में उड़ती धूल और ठेकेदार की लापरवाही के विरोध में 7 नवंबर को मानपुर बंद रहेगा, दुकानें नहीं खुलेंगी
6 नवंबर को रात करीब 8 बजे मानपुर व्यापारी संघ अध्यक्ष मदन लाल ने उक्ताशय की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि NH 930 मे निर्माण के दौरान हो रही लापरवाही के विरुद्ध कल मानपुर बंद रहेगा। दुकानें नहीं खुलेगी। तथा कल इस विषय पर बैठक का भी आयोजन होगा। कई मर्तबा मीडिया द्वारा इस संवेदनशील मसले को उठाया गया। लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। अब इस मसले को लेकर विरोध होगा।