“₹1,000 हफ्ता नहीं दिया तो हाथ पर ब्लेड से लिखा नाम! जबलपुर बाल सुधार गृह में वसूली का आरोप”
जबलपुर के गोकलपुर बाल सुधार गृह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाहर आए 17 वर्षीय नाबालिग ने आरोप लगाया कि वहां एक ग्रुप के लड़के उससे हर हफ्ते ₹1,000 मांगते थे। पैसे नहीं देने पर मारपीट की गई और हाथ पर ब्लेड से नाम लिखने का आरोप है।
शिकायत के बाद बाल सुधार गृह में सर्चिंग की गई, जिसमें मोबाइल फोन, गांजा, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, बाल सुधार गृह प्रबंधन का कहना है कि हाथ पर कट शार्पनर की ब्लेड से लगाए गए थे। मामले की जानकारी बाल न्यायालय को भी दी गई है और आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देश के आधार पर होगी।
📍 गोकलपुर, जबलपुर | मध्य प्रदेश
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।
ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए
👉 Sach Tak Patrika News को Follow करें।
📲 Follow:
सच तक पत्रिका News
ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
.
.
.
#Jabalpur #MadhyaPradesh #BreakingNews #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89