धमतरी: कुकरेल में पानी पुल के ऊपर से बह रहा, राहगीर जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे, हो सकता है बड़ा हादसा
बता दें कि धमतरी जिले में झमाझम तेज बारिश हो रही है। जिससे जिले के बरसाती नदी नाले उफान पर है। वही धमतरी-नगरी मार्ग में स्थित कुकरेल में पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इसके बाद भी राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर पुल को पार कर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल के ऊपर पानी बहने के बाद भी मौके पर ना ही प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात है।