कानपुर: मोतीझील स्थित तुलसी उपवन से लेकर क्राइस्ट चर्च के ग्राउंड तक निकाली गई क्रिसमस रैली
मोतीझील स्थित तुलसी उपवन से गुरुवार 2:00 बजे उत्तर प्रदेश पास्टर्स संगठन की ओर से क्रिसमस रैली का आयोजन किया गया रैली में ऊंट पर एंजेल व सांता क्लास के रूप में बच्चों को तैयार कर रैली निकाली गई संगठन महासचिव ने बताया कि यह रैली मसीह समाज की एकता का प्रतीक है रैली का संदेश समाज में सुख शांति व भाईचारा बनाए रखने का है।