जखनिया: गंगा की बाढ़ में जानलेवा स्टंट, टावर पर चढ़कर युवकों ने लगाई छलांग, पुलिस ने लिया संज्ञान
गाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसी बीच खतरनाक स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो वीर अब्दुल हमीद सेतु के बगल का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक टावर पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद युवक ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। गंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच इस तरह ऊंचाई से छलांग लगाना बेहद