अरवल: रामनवमी पर गड़बड़ी फैलाने वालों के लिए फ्लैग मार्च, सख्त कार्रवाई का संदेश
Arwal, Arwal | Apr 5, 2025 रामनवमी के त्योहार में किसी भी व्यक्ति के नापाक इरादे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। शनिवार शाम सात बजे जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर यह संदेश दिया गया कि इस दौरान गड़बड़ी फैलाने की मंशा रखने वाले लोगों की खैर नहीं होगी। अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला।