उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइक और स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के दौरान दोनों वाहनों के मालिकों की पहचान की गई और उनके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक वाहन का ₹19,000 और दूसरे का ₹18,500 का चालान काटा। पुलिस ने लोगों से सड़क पर स्टंट न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
.
.
.
.
#Agra #UttarPradesh #TrafficPolice #RoadSafety #Stunt
Fatehabad, Agra | Jun 29, 2026