कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जा रही 12033 शताब्दी एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर यात्रियों के बीच घूम रहे एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले खुद को नॉर्दर्न रेलवे का टीटी बताया, लेकिन जांच में उसके दावे संदिग्ध पाए गए। इसके बाद RPF ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
.
.
.
.
#RPF #ShatabdiExpress #IndianRailways #Kanpur #NewDelhi
Fatehabad, Agra | Jun 29, 2026