करछना: बीपीसी कंपनी के सामने मार्ग पर पहले से खड़ी कार में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकराई, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के बीपीसी कंपनी के सामने मार्ग पर पहले से खड़े कार से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकराया। हादसे में बाइक सवार करछना क्षेत्र के फतेपुर निवासी सुजीत पुत्र जीत लाल,शिव कुमार पुत्र रामपति, पुष्पम पुत्र अनिल घायल हो गए। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।