करछना: कचरी मोरी के सामने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक नियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा कार सवार तीन घायल
करछना थाना क्षेत्र के कचरी मोरी के सामने बुधवार सुबह के वक्त बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटकर कार सवार तीन घायल। जानकारी के मुताबिक नैनी निवासी अभिलाष कुमार सुबह के वक्त पत्नी माया देवी व 5 वर्षीय बेटी परी के साथ विंध्याचल मिर्जापुर दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते के कचरी मोरी के सामने हादसा होंने से तीनों घायल हो गए