मंडला: रसैयादौना में पेयजल आपूर्ति कुछ घंटों में बहाल, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया था जाम
Mandla, Mandla | Jun 1, 2026 ग्राम रसैयादौना (पंचायत खुड़िया) में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नल-जल योजना की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। सोमवार को 12 बजे इससे नाराज ग्रामीणों ने मंडला-डिंडौरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर और सहायक यंत्री ने काम करवाया।