कानपुर: ग्रीन पार्क गेट नंबर 1 के बाहर खड़ी गाड़ी में मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन पार्क गेट नंबर 1 के बाहर खड़ी गाड़ी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव काफी दिन पुराना लग रहा है। मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।