कानपुर: कानपुर मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने तीमांरदारो जमकर पीटा
कानपुर मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को जमकर पीटा। इसके बाद उनका मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह तीमारदार मौका पाकर इमरजेंसी से बाहर भागे और घटना की जानकारी परिसर में बनी पुलिस चौकी में जाकर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ की।