कानपुर: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष ने परियोजना अधिकारी डूडा को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज परियोजना अधिकारी डूडा को ज्ञापन सौंप कर राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश के मोबाईल कोर्ट के जरिये दिये गये आदेश के अनुपालन में एक माह में आसरा आवास के पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत 5 फीसदी आरक्षण कोटा पूरा करते हुए आसरा आवास देने की मांग की है |