उदयनगर: उदयनगर के धाराजी से निकली महिला कावड़ यात्रा पूजापुरा पहुंची, नगर शिव भक्ति से गूंज उठा
रविवार सुबह 11:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन माह शुरू होते ही उदयनगर क्षेत्र में कावड़ यात्राओं का सिलसिला तेज हो गया है इसी कड़ी में शनिवार को धराजी घाट से नर्मदा जल लेकर निकली महिला कावड़ यात्रा पिपरी होते हुए पूजापूरा पहुंची जहां जगह-जगह स्वागत किया गया ।