कुचायकोट: गोपालपुर थाना के खाड देउरवा गांव में 24 वर्षीय युवक से मारपीट, युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
गोपालपुर थाना क्षेत्र के खंड देउरवा गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवाक दिनेश कुमार के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मामूली बात को लेकर मारपीट कर दी, जिसमें वह जख्मी हो गया,जख्मी दिनेश कुमार को परिजन कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां पर उपचार किया गया, जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे दी गाई।