कोईलवर: कोईलवर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के सामने बस को ट्रक ने मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोईलवर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सामने 1 तेज रफ्तार ट्रक द्वारा यात्री बस के अगले हिस्से में टक्कर मारने और मौके से फरार होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना का एक वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शनिवार की शाम करीब 4:30 सोशल मीडिया के से प्राप्त हुआ है।