बिंदकी: बिंदकी के पैगंबरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में विहिप और बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को दिन में 11 बजे विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में आए हुए मरीजों ने अपना परीक्षण कराया व दवाइयां भी ली। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।