अलीपुर: भजनपुरा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने गोदाम में घुसकर बुजुर्ग महिला से ₹70 हजार लूटे
भजनपुरा में दिनदहाड़े लूट: बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, बदमाशों ने गोदाम में घुसकर 70 हजार रुपये लूटे दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार को उस समय हुई जब एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे के प्लास्टिक सामान के गोदाम में बैठी थी। तभी दो बदमाश हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे।