रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेखौफ चोर कुछ ही सेकेंड में बाइक चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो शनिवार दोपहर 2 बजे सामने आया है।जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।